फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के 4 राज्य घूमकर आते वक्त ये चार तोहफे लाना न भूलें

Wed, 17 Apr 2019 01:01 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने सभी यात्राओं को यादगार बनाने के लिए हम सभी वो सबकुछ करते हैं जो पहले कभी न किया हो। तरह-तरह के एक्टीविटीज करते हैं ताकि यात्रा को यादगार बना सकें। लेकिन एक और तरीका है जिससे हम अपनी यात्राओं को न भूलने वाला पल बना सकते हैं। और वो है जहां घूमने जाएं वहां से उस जगह की कोई न कोई यादगार चीज जरुर लाएं। भारत में ऊपर से नीचे तक अलग-अलग राज्यों से आप अलग-अलग यादगार चीजें खरीद सकते हैं। जैसे कि कुल्लू की रंग-बिरंगी टोपी कश्मीर की पशमीना शॉल। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के अलग-अलग राज्यों से मिलने वाले तोहफे। 
विज्ञापन

2 of 5
आंधप्रदेश
आप यहां से बुदीथी ब्रासवेअर खरीद सकते हैं। प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुदीथी गांव है। जहां बुदीथी की कला काफी लंबे समय से चली आ रही है। अलग-अलग धातुओं के मिश्रण के हाथ से बने शिल्पकारी के सामान मजबूत होने के साथ ही सुंदर भी हैं। बुदीथी गांव अपने पीतल के कारीगरी सामान के लिए देश-दुनिया में धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल पर्देश का आधे से ज्यादा हिस्सा घने जंगलों और बांस के उपवनों से भरा हुआ है। इसीलिए इस प्रदेश में हस्तशिल्पकारी की लकड़ी और बांस का सामान खरीद सकते हैं। बांस की बनी टोकरियां, टोपियां, लकड़ी के गहने और नक्काशी किए हुए बांस का मग भी खरीद सकते हैं। 

4 of 5
v
बिहार
बिहार के मिथिला क्षेत्र में मधुबनी पेंटिंग काफी सालों से उंगलियों, ब्रश, टहनियों व निब वाली पेन से बनाई जाती है। मधुबनी चित्रकला की शैलियां प्रचलित हैं। जिन्हें भरनी, कचनी, तांत्रिक कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवा
वैसे तो पार्टी और नाइटलाइप के लिए मशहूर गोवा अपनी कला के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है। नारियल के गोले से बने अजीबोगरीब कलाकृतियां, नारियल की जटाओं से बनी बोतलें, कारीगरी की मिसाल देते बियर मग। इन सभी में से जो आपका दिल करे गोवा की सड़कों से आप अपने घर ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें