अक्षय तृतीया हिन्दुओं का खास पर्व है। इस दिन सोने से बने आभूषणों को खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से शुभ लाभ प्राप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी काम किया जाए उसका फल कई गुना मिलता है और वह कभी घटता भी नहीं है। यही वजह है कि इस दिन सोना खरीदरकर घर लाया जाए तो उससे घर का भाग्य बढ़ता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर पर हमेशा माता लक्ष्मी वास करती हैं। इस बार यह शुभ दिन 07 अप्रैल को मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। लेकिन इस दिन कुछ काम वर्जित बताए गए हैं जिनका परिणाम अशुभ हो सकता है।