फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर सुमन से जानिए लंदन के रोचक तथ्य, यकीं मानिए वहां घूमने की लालसा बढ़ जाएगी

Sun, 08 Apr 2018 03:46 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन मेरे लिए बहुत खास शहर है। इस जगह से मेरा लगाव बिल्कुल वैसा ही है, जैसे अपने देश से है। लंदन के आस-पास के ग्रामीण इलाके भी हर लिहाज से खूबसूरत और दूसरी जगहों से बेहतर है।

विज्ञापन


मेरा बचपन लंदन में गुजरा, इसलिए लंदन मेरे दिल के बहुत करीब है। हजारों लोग लंदन जाते हैं। घूमते-फिरते हैं। शॉपिंग करते हैं। सबके अपने अनुभव हैं, लेकिन मेरे लिए लंदन हमेशा से अलग और खास रहा। मैं यूं तो लगभग हर देश में घूमा हूं। न्यूयॉर्क हो, बर्लिन हो या पेरिस, लंदन के मुकाबले कोई और शहर नहीं है। यहां अलग ही किस्म की रौनक है।

हर स्तर पर मुझे लंदन बेहतर लगता है। यह शहर आज 'फैशन कैपिटल' भी बन गया है। बहुत सारे लोग यहां घूमने की बात करते हैं, लेकिन कई सारे तथ्य ऐसे हैं, जो मुझे लगता है कि बहुत ही कम लोगों को मालूम है। मेरी पढ़ाई, क्योंकि लंदन में ही हुई, इसलिए मैं वहां की बाहरी खूबसूरती से ही नहीं, बल्कि उसके रोचक तथ्य और उसे गहराई से जानता हूं।
विज्ञापन


लोग आपको ये बताएंगे कि लंदन का जू बहुत बड़ा है, लेकिन वह यह नहीं बता पाएंगे कि दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर ही लंदन में खुला था। यहां की भूमिगत रेल की सब बात करते हैं, पर वे यह नहीं जानते होंगे कि लंदन ही ऐसा पहला शहर है, जहां भूमिगत रेल चालू हुई थी।

विज्ञापन

यहां कला, संस्कृति, संगीत और साहित्य का अंबार है। लंदन एक ऐसा शहर है, जिससे आप बहुत कुछ अर्जित कर सकते हैं। यहां के लोग भी जिंदादिल हैं और किसी भी पर्यटक का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। जिस तरह यह शहर खूबसूरत है, उसी तरह कभी इससे लगे छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों में जाएं, वहां की खूबसूरती भी मनमोहक होती है। अगर ग्रामीण इलाकों की बात करूं, तो आप लेक डिस्ट्रिक्ट घूमिए।

यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अनूठे परिदृश्य, आकर्षक पहाड़ों और सुंदर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। इसी तरह लंदन से कई ट्रेनें अल्फ्रिस्टन, ईस्ट सेक्सन के लिए चलती हैं। लंदन से थोड़ा ब्रेक लेकर अल्फ्रिस्टन घूमने जरूर जाएं। यह जगह सुंदर कुकमेर नदी के पास है। यहां की सड़कों में पैदल चलने में मुझे बहुत खुशी मिलती है।

इसके अलावा यहां का 14वीं सदी में घास-फूस और टिंबर का बना पादरी हाउस है, जिसे नेशनल ट्रस्ट ने 1896 में पहले खरीदा था। परिवार के साथ पिकनिक बनाने के लिए इससे अच्छी जगह शायद ही कोई हो। मैं हर बार मौका तलाश कर यहां चला आता हूं। हालांकि, आजकल अपने नए शो 'सात फेरों की हेरा फेरी में व्यस्त हूं।' टीवी पर एक नई पारी और लोगों से मिल रहे प्यार से खुश हूं। एक खूबसूरत फेज को जी रहा हूं।
(अंकिता बंगवाल से बातचीत पर आधारित)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें