फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2025: 7 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं रोज डे? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Fri, 07 Feb 2025 08:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस रोज डे पर, आप भी अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें और रिश्तों को और भी खूबसूरत बनाएं। रोज डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई और गुलाब का महत्व भी आपको जरूर जानना चाहिए।
विज्ञापन
रोज डे 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rose Day 2025: रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन सप्ताह (Valentine Week) की शुरुआत का पहला दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े, दोस्त और रिश्तेदार अपने स्नेह को व्यक्त करने के लिए गुलाब का फूल देते हैं और अपने भावनाओं का इजहार करते हैं। रोज डे सिर्फ प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्ती, सौहार्द और शांति का भी प्रतीक है। यह दिन हमें सिखाता है कि छोटे-छोटे इशारों से हम अपने रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। इस रोज डे पर, आप भी अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें और रिश्तों को और भी खूबसूरत बनाएं। रोज डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई और गुलाब का महत्व भी आपको जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन


रोज डे का इतिहास

रोज डे की उत्पत्ति की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसे यूरोप में मध्यकालीन प्रेम परंपराओं से जोड़ा जाता है। उस समय प्रेमी अपने प्रिय को फूलों और प्रेम पत्रों के जरिए प्यार का इजहार करते थे। धीरे-धीरे यह परंपरा पश्चिमी देशों में वैलेंटाइन वीक के रूप में विकसित हुई।

Valentine Week 2025: कब से शुरू हो रहा है प्यार का सप्ताह? देखिए रोज डे से वैलेंटाइन डे तक पूरी लिस्ट
विज्ञापन


क्यों मनाने हैं रोज डे?

माना जाता है कि रोम के राजा क्लॉडियस द्वितीय के शासनकाल (तीसरी सदी) में, संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष किया। इसी कारण उन्हें दंडित किया गया, लेकिन उनके प्रेम और बलिदान की याद में वैलेंटाइन वीक मनाया जाने लगा, जिसमें रोज डे पहला दिन होता है।

रोज डे का महत्व

गुलाब को प्यार, दोस्ती और भावनाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं, जैसे

  • लाल गुलाब सच्चे प्रेम और रोमांस का प्रतीक है।
  • पीला गुलाब दोस्ती और खुशी का प्रतीक माना जाता है।
  • सफेद गुलाब को शांति और नई शुरुआत का संकेत समझ सकते हैं।
  • गुलाबी गुलाब आभार और प्रशंसा का प्रतीक है।
  • नारंगी गुलाब जुनून, उत्साह और आकर्षण का संकेत देता है।


Rose Day 2025: लाल गुलाब प्यार का प्रतीक तो नारंगी-पीले गुलाब का क्या है मतलब, जानें किसे दें किस रंग का फूल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें