फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दों से ये बातें सुनने को बेताब रहती हैं महिलाएं, जब मौका मिले तुरंत बोल दें

Fri, 16 Feb 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
man whisper
वैसे तो किसी रिश्ते के सफल होने का कोई फार्मूला नहीं होता, लेकिन आपसी बातचीत और एक-दूसरे के लिए समर्पण से इसे मजबूत बनाया जा सकता है। किसी भी रिश्ते के लिए बातचीत बहुत अहम होती है, लेकिन ऐसा नहीं कि आप कुछ भी बात करें। आपका एक गलत वाक्य आपके पार्टनर का मूड ऑफ कर सकता है और आपकी एक बात उनका दिल भी जीत सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जो हर महिला अपने पार्टनर से सुनना चाहती है। आइए जानें कौन से हैं ये मैजिकल शब्द।
विज्ञापन

2 of 7
couple
मैं कर देता हूं

जब आपकी पार्टनर बहुत सारे कामों में उलझी रहती हैं, तो ऐसे में अगर आप काम में उनका हाथ बंटाने के लिए कहेंगे मैं कर देता हूं। यह सुनकर आपकी पार्टनर खुश होगी की आप उनकी परेशानी समझते हो और साथ ही मदद कराने के लिए भी तैयार हो। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं घर हो या बाहर हर जगह बैलेंस उनकी खूबी है। तो कई बार जब वो बहुत से कामों में घिरी हो ता अगर आप उनका हाथ बटां देंगे तो यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 7
man whisper
मैं हूं ना

महिलाएं बहुत इसोशल होती है। किसी भी परेशानी में वह बहुत कमजोर महसूस करने लगती हैं। ऐसे समय में अगर आप उनकी परेशानियों को समझेंगे और उनका साथ देने के लिए कहेंगे कि मैं हूं न, मैं देखता हूं, सब ठीक हो जाएगा... यह सुनकर उन्हें अच्छा एहसास होगा। साथ ही यह उन्हें स्पेशल फील कराएगा कि वह किसी भी मुसीबत में अकेली नहीं हैं। इससे आपका प्यार उसके दिल में हमेशा के लिए रहेगा।
 

4 of 7
couple
कोई बात नहीं टेंशन न लो तुम

जब कभी आपकी पार्टनर से कोई गलती हो जाती है तो आप उन्हें घुस्सा करने के बजाए प्यार से बोलें- कोई बात नहीं... कभी कबार गलती हो जाती हैं... तुम टेंशन न लो... मैं ठीक कर देता हूं...  ऐसा करने से आप उनके दिल के और करीब हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
couple
कॉल या मैसेज कर देना

जब कभी आपकी पार्टनर कहीं बाहर जाए तो आप उन्हें यह बोल दे कि पहुंचते ही फोन या मैसेज जरूर कर देना। इस से उन्हें महसूस होगा कि आप उनकी परवाह करते हैं। इससे आपकी पार्टनर को अच्छा फील होगा और उनके दिल में आपके लिए प्यार और भी बढ़ेगा।  
विज्ञापन

6 of 7
couple
मुझे तुम्हारे साथ टाइम बिताना अच्छा लगता है

अगर आप दोस्तों के साथ जाने के बजाय वीकेंड पर अपनी पार्टनर के साथ रहेंगे और उन्हें कहेंगे कि आपको उनके साथ टाइम बिताना अच्छा लगता है। तो यह सुनकर उन्हें काफी स्पेशल फील होगा, क्योंकि अक्सर कपल्स में इसी बात को लेकर झगड़ा रहता है कि दोस्तों के लिए टाइम हैं मेरे लिए नहीं। हम ऐसा बिलकुल नहीं कह रहे कि आप दोस्तों को टाइम न दें, तो टाइम मैनेज करें और अपनी पार्टनर को खुश रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
couple
कैसा रहा तुम्हारा दिन... क्या क्या हुआ बताओ

दिन के अंत में अगर कोई व्यक्ति अपने दिन के बारे में अपनी पार्टनर को बताएंगा और उनके दिन के बारे में पूछेंगा तो यह उन्हें अच्छा लगेगा। ध्यान रहें आप उनकी पूरी बात ध्यान से सुनें। महिलाओं को सारी बातें शेयर करके आराम मिलता है या किसी तरह का तनाव हो तो उस से राहत मिलता है। यह भी आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें