फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बुढ़ापे में चाहिए जवानी का जोश, तो रोजाना करें सेक्स

Sat, 18 Oct 2014 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
65 की उम्र में शादीशुदा जोड़ों के खुश रहने का मंत्र है शारीरिक स्वास्थ्य और अधिक यौन संबंध बनाना। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में बात सामने आई है।


इंडियनएक्सप्रेस पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, बड़ी उम्र के लोगों में शारीरिक संबंध और सेक्सुअल एक्टिविटी सीमित नहीं होनी चाहिए। अमेरिका की जोसफ हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक, किसी भी तरह की सेक्सुअल प्लेजर व्यस्कों में होना चाहिए।

ये रिसर्च 65 से 74 साल के 732 जोड़ियों पर की गई जिसमें उनके मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, मैरिटल सेटिफेक्शन और सेक्सुअल एक्टिविटीज के बारे में पूछा गया।


साइक्लोजिस्ट मैक्स के मुताबिक, सिर्फ अधिक सेक्स से ही शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल नहीं बनाया जा सकता। बल्कि अधिक सेक्स से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे की किसी भी तरह की सेक्सुअल एक्टिविटी के सकारात्मक परिणाम ही निकलते हैं।

पहले आई कई रिसर्च भी ये बात साबित कर चुकी हैं कि रिश्तों में खुशी का बड़ा कारण है नियमित तौर पर सेक्सुअल गतिविधियों से जुड़ा रहना। साथ ही खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का बड़ा कारण है सेक्सुअल संतुष्टि।
विज्ञापन

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें