फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारणों से रिश्ते में आती हैं दूरियां, रिलेशनशिप में बढ़ने लगती हैं परेशानियां

Tue, 13 Oct 2020 10:59 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। कई बार रिलेशनशिप में छोटे- छोटे झगड़े होने लगते हैं और समय के साथ लड़ाई- झगड़ा भी अधिक होने लगते हैं, जिस वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर रिलेशनशिप में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो रिश्ते को मजबूत किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन कारणों से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। आइए जानते हैं किन कारणों की वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं...
विज्ञापन

2 of 6
हमेशा एक-दूसरे को तंज कसते रहने से रिश्ता कमजोर होने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक-दूसरे को तंज कसना
  • हमेशा एक-दूसरे को तंज कसते रहने से रिश्ता कमजोर होने लगता है। गलतियां सबसे होती हैं, परंतु अगर हम उन गलतियों के लिए बार- बार अपने पार्टनर पर तंज कसते रहेंगे तो रिश्ता कमजोर होने लगेगा और रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बार- बार पुरानी बातों को याद दिलाना
  • जीवन में हर किसी से गलतियां होती हैं। कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जिन्हें आपका पार्टनर याद नहीं करना चाहता होगा। उन बातों को पार्टनर को याद न दिलाएं। अगर आप बार-बार पार्टनर को उन बातों को याद दिलाएंगे तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेंगी और रिश्ता कमजोर होने लगेगा।

4 of 6
कम्यूनिकेशन गैप होने की वजह से भी रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कम्यूनिकेशन गैप
  • अक्सर कम्यूनिकेशन गैप होने की वजह से भी रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप मजबूत रहे तो अपने पार्टनर से कम्यूनिकेशन करते रहें। अपने पार्टनर से खुल कर बातें करें। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि आपने पार्टनर की बातों को अनसुना नहीं करना है।
विज्ञापन

5 of 6
एक्स के बारे में बात करने से भी रिलेशनशिप टूटने का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
एक्स के बारे में बात करने से 
  • एक्स के बारे में बात करने से भी रिलेशनशिप टूटने का खतरा रहता है। बार-बार एक्स के बारे में बात करने से रिश्ते में दूरियां बढ़नी शुरू हो सकती हैं। एक्स के बारे में बात करने से लड़ाई- झगड़े भी अधिक होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भरोसा बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धोखा देना
  • रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भरोसा बहुत जरूरी होता है। भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है। रिलेशनशिप में धोखा देने का मतलब है कि रिश्ते में दूरियां बढ़ना। पार्टनर को धोखा देने से रिश्ता मजबूत नहीं होता है। धोखा देने से रिलेशनशिप में कई तरह की समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें