- अगर पार्टनर शादी की बातें करने से कतराता है तो जान लें कि वह इस रिश्ते में सीरियस नहीं है। इसके लिए आप उससे फ्यूचर को लेकर अभी से सब तय कर लें।
- बात-बात पर पार्टनर का झूठ बोलना दिखाता है कि वह आपके साथ सिर्फ टाइम-पास कर रहा है। ऐसे में या तो आप उससे खुलकर बात करें या उसे छोड़ दें क्योंकि कोई भी रिश्ता झूठ पर नहीं चल सकता।
- शुरू-शुरू में तो वह आपसे मिलने में दिलचस्पी रखता है लेकिन बाद में वह ना मिलने के बहाने ढूंढते रहता है। इसलिए आपका ये जानना जरूरी है कि क्या वह आपसे सच बोल रहा है या बहाने ही मार रहा है।
- अगर वह आपसे ज्यादा आपकी किसी सुंदर दोस्त की तारीफ करता है तो संभल जाइए। इससे साफ पता चलता है कि उसे सीरत नहीं बल्कि सूरत से मतलब है।
- अगर शुरू-शुरू में ही वह आपसे सेक्स की बातें करने लगे तो समझ जाइए कि वह सिर्फ इसी एक चीज में दिलचस्पी रखता है ना कि आप में।