How To Get Borrowed Money Back : दोस्त अक्सर एक दूसरे की परेशानियों में साथ देते हैं। अगर किसी दोस्त को कोई दिक्कत होती है, तो दूसरा उसकी मदद के लिए आगे आता है। दोस्ती का रिश्ता होता ही ऐसा है लेकिन जब इसी दोस्ती के बीच पैसों का लेनदेन आ जाता है तो कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसा नहीं कि दोस्त की आर्थिक मदद नहीं करनी चाहिए। आर्थिक परेशानी में लोग हमेशा परिवार के बाद एक दोस्त की ओर ही रुख करते हैं। वह अपनी परेशानी दोस्त से साझा करके उनकी मदद लेते हैं। लेकिन जब बात पैसों की हो तो उधान मांगने वाले दोस्त और उधार देने वाले दोस्त, दोनों को ही सतर्क रहना चाहिए। दोस्त की मजबूरी जानकर लोग उसे पैसे उधार दे देते हैं। दोस्त भी विश्वास दिलाता है कि वह जल्द से जल्द उनके पैसे लौटा देगा। हालांकि कई बार कुछ ऐसे भी दोस्त होते हैं तो उधार का पैसा वापस लौटाना ही भी भूल जाते हैं। दोस्त को बुरा न लगे, इस कारण मदद करने वाला शख्स भी पैसों की वापसी की बात नहीं करता। लेकिन बहुत समय बीतने के बाद भी अगर आपका दोस्त उधार के पैसे वापस नहीं लौटा रहा तो आपको उससे इस बारे में बात करने की जरूरत है। अगर आपका भी कोई ऐसा कोई दोस्त है जो पैसे लेने के बाद वापस नहीं लौटा रहा और कोई न कोई बहाना बना रहा है तो सावधानी के साथ कुछ तरीकों को अपनाकर आप उससे पैसे वापस ले सकते हैं।