अक्सर माना जाता है कि पुरुष छोटी-छोटी बातों पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन महिलाओं के मामले में ठीक इसके विपरीत होता है। जी हां, आमतौर पर पुरुष महिलाओं की कुछ चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की उनकी पार्टनर क्या कर रही है।
वमेन्स डे ने एक ऐसी ही सूची बनाई है जिसमें बताया गया है कि पुरुषों के लिए किन चीजों के मायने नहीं हैं। आइए जानें, महिलाओं की किन चीजों को पुरुष नजरअंदाज करते हैं।
दोस्तों संग कितना बिताया समय
आप अपनी फ्रेंड्स के साथ खूब समय बिता रही हैं। आप अपनी फ्रेंड्स से क्या बातें कर रही हैं, इस बात का पुरुषों को कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
आमतौर पर पुरुष जब अपने दोस्तों के साथ होते हैं तो महिलाओं को ये बात रास नहीं आती। जबकि पुरुषों की स्थिति में एकदम विपरीत होता है।
सेक्स सिर्फ आपके लिए हैं
महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि पुरुष हरदम सेक्स के बारे में सोचते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आप अपने पार्टनर से सेक्स नहीं करना चाहती या आपका मन नहीं है तो अपने पार्टनर को साफ-साफ बता दें तो आपका पार्टनर इस बात को समझेगा। पुरुष खुद ही सेक्स एंज्वॉय नहीं करना चाहते बल्कि अपने पार्टनर को भी सेक्स संतुष्टि देना चाहते हैं।
हालांकि पुरुषों को इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि आप सेक्स को लेकर उनकी धारणाओं के बारे में क्या सोचती हैं।
एक्स का नहीं रहता ध्यान
लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद पुरुषों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका कोई एक्स पार्टनर भी था या फिर आप कहीं उन्हें छोड़कर अपने एक्स के पास चली जाएं।
पुरुष इस तरह की बातों को बिल्कुल नजरअंदाज करते हैं। ऐसा नहीं है कि पुरुष इमोशनली आपसे नहीं जुड़े बल्कि वे एक्स के बारे में बात करके या उस बारे में सोचकर र्रिते में किसी तरह की कोई दरार नहीं डालना चाहते।
पिछले झगड़े की नहीं रहती याद
अक्सर महिलाओं को ये बात याद रहती है कि उनका आखिरी बार झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। लेकिन पुरुषों के साथ एकदम उल्टा होता है।
उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और ना ही याद रहता कि आखिरी बार उनका झगड़ा कब और क्यों हुआ था।
आपकी बॉडी में आ रहे हैं कितने बदलाव
महिलाएं अपनी बॉडी को लेकर बहुत सजग रहती हैं और अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए हर वक्त नए प्रयास करती रहती हैं लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा पुरुषों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी पार्टनर का कितना वजन बढ़ गया है या फिर वे कितनी मोटी हो गई हैं।
मेरे दिल की बात जानेगा
महिलाएं सोचती हैं कि लंबे रिलेशनशिप में उनका पार्टनर उनके मन की बता बिना बताएं समझ लेगा लेकिन ऐसा नहीं है।
जब तक आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात नहीं बताएंगी उन्हें नहीं पता चलता कि आपको क्या चाहिए। इतना ही नहीं, लंबे रिलेशनशिप के बाद भी पुरुष नहीं समझ पाते कि उनकी पार्टनर क्या खहती है।