फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिड लाइफ को एन्जॉय करने के टिप्स

Tue, 24 Sep 2013 05:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के शुरूआती दिनों में सारा माहौल रोमांटिक और खुशनुमा लगता है।
विज्ञापन


लेकिन समस्या तब आती है जब पति-पत्नी के बीच पहले साल में ही प्रॉब्लम्स खड़ी होने लगती हैं।

कई बार पति-पत्नी के बीच किन्हीं कारणों से मनमुटाव होने लगता है।

यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए जो कि आपकी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बना सकती है। आइए जानें कुछ टिप्स।

रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है कि शादी का पहला साल बहुत ही स्ट्रैसफुल होता है। मनोवैज्ञानिक भी ऐसा मानते हैं कि महिला और पुरूष अलग-अलग प्लेनेट से आते हैं।

एक-दूसरे को समय दें
शादी को सफल बनाने का मूलमंत्र है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समय दें। यदि पति-पत्नी साथ में समय बिताएंगे तो ही वे खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

एक-दूसरे को समझें
शादी के बाद सबसे जरूरी ये हो जाता है कि आप अपने पार्टनर को समझें। आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर से स्नेह करें, उसे भरपूर प्यार दें और उसकी इच्छाओं को जानने का भरसक प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको अपने पार्टनर के विचारों को जानना चाहिए और उसे सम्मान देना चाहिए।

खुशियों को बांटे
आप दोनों को एक-दूसरे की कद्र करते हुए आपस में सुख-दुख को बांटना चाहिए। यदि आपके पार्टनर को कोई परेशानी है तो आपको उसे सुलझाने के हर संभव प्रयास करने चाहिए।

आप एक-दूसरे को सरप्राइज दें और अपने पार्टनर का खुश रखें।

दोस्ताना व्यवहार
आपका अपने पार्टनर से दोस्ताना व्यवहार आपको अपने पार्टनर के बेहद करीब ला सकता है।

दोस्ताने व्यवहार से आपका पार्टनर आसानी से अपने मन की बातें आपसे शेयर कर सकता है।

भावनात्मक रूप से जुड़े
पार्टनर से शारीरिक रूप से जुड़ना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण है भावनात्मक रूप से जुड़ना।

आप दोनों एक-दूसरे की बातें बिना कहें ही समझ जाएं ये सबसे अच्छा रिश्ता होता है

यदि आप भी शादी के पास खुशहाल लाइफ चाहते हैं तो आपको इन टिप्स को अपनाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें