फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunar Eclipse 2020: गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण का समय और सूतक काल

Fri, 03 Jul 2020 01:40 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
5 जुलाई, रविवार को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
5 जुलाई, रविवार को इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है। पिछले महीने में भी चंद्र ग्रहण लगा था। पिछले महीने में 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। 

5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन ये ग्रहण लगने जा रहा है। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी जानकारियां...
 
विज्ञापन

2 of 6
5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
उपछाया चंद्र ग्रहण
  • 5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच में आ जाती है, लेकिन तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं तब उपछाया चंद्र ग्रहण लगता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : max pixel
चंद्र ग्रहण का समय
  • भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगा। 9 बजकर 59 मिनट पर चंद्र ग्रहण अपने चरम पर होगा। 11 बजकर 22 मिनट पर यह चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधी दो घंटे 43 मिनट की रहेगी।


 

4 of 6
5 जुलाई रविवार को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण
  • 5 जुलाई रविवार को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
भारत में सूतक काल
  • 5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिशास्त्र के अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण में भी सूतक काल मान्य नहीं होता है और 5 जुलाई को उपछाया चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि चंद्र ग्रहण में ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से सूतक काल मान्य होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
चंद्र ग्रहण को देखने में विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं होती है
  • भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र ग्रहण को देखने में विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं होती है। चंद्र ग्रहण को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें