भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
डॅा विधानचंद्र राय के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
- भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के महान डॅाक्टर विधानचंद्र राय का जन्म हुआ था। 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची में जन्मे डॅा विधानचंद्र राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे।