फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 'इनडोर प्लांट्स' को अपने घर पर लगाएं, पूरी होगी जीवन की ये कमी

Fri, 10 May 2019 03:37 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हमारे आस पास का वातावरण साफ और सुरक्षित होने के साथ-साथ हरा भरा होना भी बेहद आवश्यक है। इसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है। आज बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए और जलवायु परिवर्तन के खतरे को घटाने के साथ स्वच्छ हवा और सांस लेने के लिए भी पौधरोपण जरुरी बन गया है। गंदगी फैलाकर और पौधे ना लगाकर जो गलतियां हम कर चुके हैं उन्हें आगे ना दोहराएं इसलिए आज हम कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के विषय में बताएंगे जिन्हें घर में लगा सकते हैं और ये दिन के साथ-साथ रात में भी ऑक्सीजन देते हैं। ये आपके जीवन में स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करेंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 8
तुलसी 
तुलसी की पूजा होने के साथ-साथ इसमें होने वाले औषधीय गुणों के चलते एक कारगर पौधा भी है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवाइयों के रूप में किया जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से वातावरण तरोताजा बना रहता है और ये रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
plants
स्नेक प्लांट
अगर आप घर में शुद्ध हवा और ऑक्सीजन चाहते हैं तो अपने घर में स्नेक प्लांट खासतौर पर लगाएं। इसकी खासियत है कि ये पौधा कम धूप और कम पानी में भी बढ़ जाता है। 


 

4 of 8
बॉस्टन फर्न
बॉस्टन फर्न प्लांट को आसानी से लगाया जा सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है। आप इसे बाथरूम में भी लगा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
एलोवेरा 
एलोवेरा के पौधा घर में जरूर होना चाहिए क्योंकि इसके बहुत फायदे हैं। ये घर की दूषित हवा को साफ कर उसे स्वच्छ बनाता है। साथ ही हमारी त्वचा के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होता है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट सुंदर इनडोर प्लांट होता है। इसकी कई किस्में होती हैं। ये हैंगिंग प्लांट्स के रूप में अच्छा लगता है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
पोथोस
ये पौधा घर की हवा को शुद्ध करता है। ये एक प्रकार की बेल होती है जिसे हैंगिंग बॉस्केट में लगाया जाता है। इसकी बेल को किसी चीज से सहारा देकर बांधने पर अच्छा लगता है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
इंग्लिश आइवी
इसका नया पौधा लगाना भी बहुत आसान है। इसके तने के एक भाग को काटें और दूसरे गमले में लगा लें, दो हफ्ते में नया पौधा तैयार हो जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें