फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर दास जयंती 2020: जीवन जीने की राह दिखाते हैं कबीर दास के अनमोल विचार

Fri, 05 Jun 2020 09:51 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कबीर जयंती 2020 - फोटो : अमर उजाला
मध्यकाल के महान कवि कबीर दास की जयंती हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस बार 5 जून, शुक्रवार यह तिथि पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि संवत 1455 में पूर्णिमा के दिन संत कबीर का जन्म हुआ था। कबीर दास ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया था। कबीर दास जी के विचार जीवन में नई उमंग और जोश भर देते हैं। आइए आज जानते हैं कबीर दास जी के अनमोल विचार... 

 
विज्ञापन

2 of 9
saint kabir das - फोटो : social media
गुरु का महत्व
  • गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है, क्योंकि गुरु की शिक्षा के कारण ही भगवान के दर्शन होते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
दान
दान का महत्व
  • जिस तरह चिड़िया के चोंच भर पानी ले जाने से नदी के जल में कोई कमी नहीं आती, उसी तरह जरूरतमंद को दान देने से किसी के धन में कोई कमी नहीं आती ।
 

4 of 9
कबीर दास
स्वंय चीजों को प्राप्त करें
  • पुरुषार्थ से स्वयं चीजों को प्राप्त करो, उसे किसी से मांगो मत।
 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : social media
चीजों को कल पर न छोड़ें
  • जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है उसे अभी करो , कुछ ही समय में जीवन खत्म हो जाएगा फिर तुम क्या कर पाओगे ?
 
विज्ञापन

6 of 9
हर पल भगवान का स्मरण करें
  • दुख के समय सभी भगवान को याद करते हैं पर सुख में कोई नहीं करता।यदि सुख में भी भगवान को याद किया जाए तो दुख हो ही क्यों ?
 
विज्ञापन

7 of 9
मृत्यु अटल सत्य है
  • इस संसार का नियम यही है कि जो उदय हुआ है,वह अस्त होगा। जो विकसित हुआ है वह मुरझा जाएगा। जो छिना गया है वह गिर पड़ेगा और जो आया है वह जाएगा।
 

8 of 9
निंदा करने वाले व्यक्ति को अपने आसपास ही रहने दें
  • जो हमारी निंदा करता है, उसे अपने ज्यादातर पास ही रखना चाहिए। वो तो बिना साबुन और पानी के हमारी कमियां बता कर हमारे स्वभाव को साफ करता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
किसी भी चीज की अधिकता ठीक नहीं
  • ना तो अधिक बोलना अच्छा है, ना ही जरूरत से ज्यादा चुप रहना ही ठीक है। जैसे बहुत अधिक वर्षा भी अच्छी नहीं और बहुत अधिक धूप भी अच्छी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें