फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Day of Peace 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस? जानिए इसका महत्व और इतिहास

Mon, 21 Sep 2020 04:25 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विश्व शांति दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
हर साल 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस या अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) मनाया जाता है। दरअसल, शांति मधुरता और भाईचारे की अवस्था है, जिसमें बैर अनुपस्थित होता है। देखा जाए तो शांति के बिना जीवन का कोई आधार ही नहीं है। वैसे आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में युद्धविराम या संघर्ष में ठहराव के लिए किया जाता है। शांति दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम करना और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना है। संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए कला से लेकर साहित्य, संगीत, सिनेमा और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत नियुक्त किया हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 4
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
क्या होता है विश्व शांति दिवस पर? 

सफेद कबूतरों को शांति का दूत माना जाता है, इसलिए इस दिवस पर भारत में जगह-जगह सफेद रंग के कबूतर उड़ाए जाते हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र से लेकर अलग-अलग संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों में शांति दिवस के अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
विश्व शांति दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
कब हुई थी शांति दिवस मनाने की शुरुआत? 

दुनियाभर के देशों और लोगों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने साल 1981 में विश्व शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार साल 1982 में विश्व शांति दिवस मनाया गया था, जिसकी थीम 'Right to peace of people' रखी गई थी। इस बार की थीम 'Shaping Peace Together' है। 
विज्ञापन

4 of 4
विश्व शांति दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
पहले सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था विश्व शांति दिवस 

साल 1982 से लेकर 2001 तक विश्व शांति दिवस सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था, लेकिन साल 2002 में इसमें बदलाव आया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति दिवस मनाने के लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई। तब से लेकर हर साल 21 सितंबर को ही विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें