आईने के सामने खड़े होने पर अगर दमकता चेहरा भी दागदार लगे तो दोष अपनी खूबसूरती को न दें, कमी आपके आईने की भी हो सकती है। जनाब ये किसी सौंदर्य प्रसाधन के विज्ञापन का नहीं है बल्कि आपके आईने में लगे उन दाग का है जिन्हें आप अक्सर छुड़ाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन शीशे से दाग जाते नहीं।
पढ़ें - सिर्फ सोने के लिए नहीं हैं ये बिस्तर
ऐसे में अगर आप शीशा साफ करने का आसान और किफायती तरीका जानना चाहते हैं तो ये उपाय आजमाएं।
कागज से करें साफ
कपड़े से शीशे में मौजूद नमी को पोछना मुश्किल है इसलिए कागज से शीशे को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है। यह शीशे पर जमा नमीं सोख लेता है जिससे शीशा साफ व चमकदार हो जाता है।
टेलकम पाउडर
शीशे को पानी से पोछने के बजाय टेलकम पाउडर छिड़ककर इसे पोछने से यह जल्दी साफ हो जाता है और इसपर दाग भी नहीं पड़ते हैं। इसके बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर ही इसे छुएं, नहीं तो उंगलियों के निशान पड़ सकते हैं।
व्हाइट वेनेगर
गुनगुने पाने में एक चम्मच व्हाइट वेनेगर डालकर इससे शीशे को साफ करें और फिर कागज से शीशा साफ करें।
नींबू का रस
नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिलाकर इससे शीशा साफ करें। शीशे पर लगे हर तरह के दाग छुड़ाने का यह आसान तरीका है।
एल्कोहल
शीशे पर लगे पक्के या पुराने दाग को साफ करने के लिए उसपर एल्कोहल छिड़ककर कपड़े से शीशा पोछें, दाग छूमंतर होंगे।