फल खाने के बारे में कई मिथक हैं। कुछ लोग फल खाली पेट खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लंच या डिनर के साथ खाते हैं। आखिर फल कब और कैसे खाना चाहिए? यह जानना भी बहुत जरूरी है।
अच्छी सेहत पाने के लिए डाइट में फलों को शामिल करना जरूरी है। यह तो आप जानते ही होंगे, लेकिन किस समय कौन सा फल खाना चाहिए, किसके साथ खाना चाहिए, क्या इसकी जानकारी है आपको? कोई सुबह उठते ही नाश्ते में चाय के साथ चीकू खा लेता है, तो कोई रात के समय स्नैक्स के तौर पर सेब खाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, डाइट में फल शामिल करना तो सही है, लेकिन उसे उचित समय पर न खाया जाए, तो फिर कोई फायदा नहीं होता। अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि हेल्दी फूड आप जब चाहे खा सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
फलों से आप अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पाना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि इसे भोजन करने से कुछ देर पहले या बाद में खाएं न कि लंच या डिनर के साथ। ऐसा इसलिए क्योंकि फल पाचनक्रिया को धीमा कर देते हैं। ऐसे में फलों को कब और कैसे खाना चाहिए, यह जान लेना भी सेहत के लिए जरूरी है।
भोजन से आधे घंटे पहले-
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो फल खाने का सबसे बेहतर समय है दिन में खाना खाने के तीस मिनट बाद। रात में फल खाने से बचें। शरीर जब तक फलों में मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स को पूरी तरह से एब्जॉर्ब नहीं करता, आपको लाभ नहीं होगा।
बतौर डेजर्ट के रूप में खट्टे फलों को खाना खाने के तुरंत बाद खाने से बचें। इससे पेट में एसिड बनने लगता है, जिससे आपको भरा-भरा महसूस होगा। साथ ही पाचन संबंधित समस्याएं तो होंगी ही, न्यूट्रिएंट को एब्जॉर्ब करने में भी कमी आएगी।