हाल में हुए शोध में तैलिये के बारे में बेहद चौंकाने वाली बात पता चली है। अगर आप अपने घर का सबसे अधिक कीटाणु भरा कोना टॉयलेट की सीट या दरवाजे का हैंडल मानते हैं तो जान लें कि इनसे भी अधिक कीटाणु आपके तौलिये में होते हैं।
डेलीमेल पर प्रकाशित खबर में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोधकर्ताओं ने माना है कि घर का सबसे संक्रमित सामान तौलिया होता है।
उनका मानना है कि तौलिया लंबे समय तक गीला रहता है इसलिए इसमें बैक्टीरिया के पनपने की संभावना अधिक होती है इसलिए किचन और बाथरूम के तौलिये को रोज धूप में रखना जरूरी है।
खतरनाक कीटाणुओं का अड्डा
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि किचन और बाथरूम में रखे तौलिये में खतरनाक कीटाणुओं के होने का भी आशंका है।
उन्होंने माना कि किचन में रखे तौलिये में फूड प्वाइजिनिंग और डायरिया फैलाने वाले बैक्टीरिया का रिस्क 89 प्रतिशत अधिक होता है जबकि ई कोली बैक्टीरिया का रिस्क 25.6 प्रतिशत अधिक होता है।
शोधकर्ता चार्ल्स गेर्बा के अनुसार, ''अक्सर हम किचन में इस्तेमाल होने वाले तौलिये से गीले हाथ व स्लैप पोछते हैं। इससे भोजन और कीटाणुओं के संपर्क की आशंका भी बढ़ जाती है।''
कैसे करें बचाव
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के आधार पर तौलिया को कीटाणुओं के कम से कम संपर्क में रखने के कई उपाय बताए हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं -
- हमेशा तौलिये को बाकी कपड़ों से अलग रखें।
- तैलिये को नियमित तौर पर सुखाएं, जिससे इसमें मौजूद कीटाणु खत्म हो जाएं।
- हफ्ते में कम से कम एक बार तौलिया जरूर साफ करें।
- हो सके तो तैलिए को गर्म पानी में पहले साफ करें। अगर वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो 90 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर कपड़ों साफ करें।
- हर व्यक्ति की अलग व्यक्तिगत तौलिया होनी चाहिए।