सॉफ्ट ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स का बहुत अधिक सेवन करने वाले किशोर सावधान हो जाएं। हाल में हुए एक शोध की मानें तो मीठी ड्रिंक्स के अधिक सेवन से किशोरावस्था में मोटापे का रिस्क बढ़ता है।
पढ़ें - वजन घटाने की होड़ में लड़कियों को मिल सकते हैं ये रोग
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के शोधकर्ताओं की मानें तो किशोरों में मोटापा बढ़ाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा का सेवन पिज्जा, चिप्स जैसे फास्टफूड से भी ज्यादा जिम्मेदार है।
पढ़ें - पेट की चर्बी कम करनी है तो करें इन अंगों की मसाज
शोध के दौरान 2008 में 7वीं से लेकर 12वीं कढा तक के 11,000 किशोरों के खानपान और सेहत से जुड़े आंकड़े जुटाए गए हैं।
शोधकर्ता लुईस मैसे के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि शुगर का कंसेट्रेशन किशोरों का वजन बढ़ाने में बड़ा रोल निभाता है इसलिए इसलिए फिट रहने के लिए सोडा व सॉफ्ट ड्रिंक्स पर नियंत्रण जरूरी है।''
यह शोध इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बिहेवियरल न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी में प्रकाशित हुआ है।