मीट के साथ बीयर का सेवन न सिर्फ मांसाहार और पीने-पिलाने के शौकीनों के लिए बेहतरीन ट्रीट है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इन दोनों का गहरा संबंध है।
पढ़ें - बीयर पीने के 7 बड़े फायदे जरूर जानना चाहेंगे आप
हाल में हुए शोध की मानें तो भुने हुए मीट के साथ बीयर का सेवन करने से मीट के भीतर मौजूद कार्सिनोजेनिक यानी कैंसर पैदा करने वाले तत्व नष्ट हो जाते हैं।
यह शोध अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के जर्नल ऑफ एग्रिकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित हुआ है।
शोधकर्ताओं ने माना है कि ग्रिल्ड मीट के साथ बीयर का सेवन करने पर मीट में मौजूद पोलीसाइक्लिक अरोमाटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) कम होते हैं, जो मीट को अधिक तापमान पर देर तक पकाने से होते हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि पीएच के संपर्क में आने से ट्यूमर, कैंसर और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इनका दावा है कि अगर भुने हुए व अधिक तापमान पर पकाए गए मीट के साथ बीयर का सेवन करें तो इससे कैंसर का रिस्क 25 प्रतिशत तक कम हो सकता है।