फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप इन्हें 'शुगर फ्री' समझते हैं?

Wed, 24 Apr 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार आप डाइट की कुछ चीजों से यह सोचकर परहेज करते हैं कि इनमें मौजूद शक्कर आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं या इससे कैलोरी बढ़ सकती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि डाइट में जिन चीजों को आप 'शुगर फ्री' समझकर लेते हैं क्या वे वाकई शुगर फ्री हैं?
विज्ञापन


कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में आप शुगर फ्री होने की सोच भले ही बना लें लेकिन असलियत में उनमें मौजूद शक्कर आपको चौंका सकती है। जानिए ऐसी कुछ डाइट के बारे में जो आपको जितनी शुगर फ्री लगती हैं, उतनी हैं नहीं।

ब्रेड
ब्रेड में शक्कर! जी हां, दो स्लाइस व्हीट ब्रेड में करीब चार ग्राम शक्कर होती है। तो अगर आप ब्रेड या सैंडविच यह सोचकर खाते हैं कि इसमें आपको शक्कर नहीं मिलेगी तो सोच बदल लें।
विज्ञापन


जूस
फलों का जूस, खासतौर पर पैकेज्ड जूस में शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इन्हें पूरी तरह शुगर फ्री कतई न समझें।

फ्लेवर्ड दही
फ्लेवर्ड दही में प्रोटीन और कैल्शियम तो भरपूर होता है लेकिन इनका फ्लेवर बरकरार रखने के लिए इनमें शुगर का भी इस्तेमाल होता है। तो अगर आप वाकई शुगर फ्री दही खाना चाहते हैं तो सादे दही से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


सालसा सॉस
सॉलसा सॉस में सोडियम जितना अधिक होता है शुगर भी कम नहीं है। सालसा सॉस की एक डिप में आप कम से कम 33.5 ग्राम शुगर लेते हैं।  

दूध
दूध में शक्कर मिलाएं या न मिलाएं, इसमें शक्कर की मात्रा हमेशा रहती है। एक कप फैट फ्री दूध में भी 12 ग्राम तक शक्कर होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें