फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा मीठा खाने की यह वजह जरूर चौंकाएगी आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप मिठाइयां और चॉकलेट देखकर खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते तो गलती आपकी नहीं है, वजह कुछ और भी हो सकती है।
विज्ञापन


नैनोफोटोनिक्स जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो तनाव के कारण भी बहुत अधिक मीठा खाने का मन करता है।

Trending Videos

जिम्मेदार है स्ट्रेस हार्मोन

इस शोध के अनुसार, तनाव के हार्मोन मुंह के स्वाद वाली कोशिकाओं में छिपे होते हैं और तनाव की स्थिति में ये न सिर्फ स्वाद को प्रभावित करते हैं बल्कि मीठा खाने की इच्छा भी पैदा करते हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि जब दिमाग तनाव में होता है तो ग्लूकोकॉर्टिकोयड्स (जीसी) नामक हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं। यह स्वाद की कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं जिससे मीठा खाने की तीव्र इच्छा उठती है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ शोध

शोध के दौरान चूहों पर परीक्षण किया गया जिसमें तनाव के दौरान उनके भोजन के प्रति रुझान व स्वाद पर नियंत्रण करने वाली कोशिकाओं का परीक्षण किया।

शोधकर्ता एम. रॉकवेल पार्कर के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया की मीठा खाने की इच्छा और तनाव में संबंध है। यही वजह है कि कुछ लोग तनाव की स्थिति में अधिक मीठा खाते हैं।''

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें