फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पुरुषों को अधिक होती है पीठ दर्द की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठ दर्द इस दौर की सबसे आम समस्याओं में से एक है लेकिन हाल में हुए शोध में माना गया है कि पुरुषों में पीठ दर्द की समस्या के लिए उनकी एक आदत जिम्मेदार है।
विज्ञापन


डेली मेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में माना गया है कि धूम्रपान करने वाले पुरुषों को पीठ दर्द का रिस्क तीन गुना अधिक होता है।

नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ फेनबर्ग मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। इतना ही नहीं, इस शोध में यह भी माना गया है कि धूम्रपान करने वाले पुरुषों को तेज पीठ दर्द की दिक्कत 12 सप्ताह तक भी रह सकती है।
विज्ञापन

क्या है संबंध

शोधकर्ता बोडन पेट्रे के अनुसार, ''धूम्रपान दिमाग को सीधे प्रभावित करता है। हमने अपने अध्ययन में पाया कि धूम्रपान के कारण दिमाग पीठ दर्द के सिग्नल देता है और यह दर्द असहनीय हो सकता है।''

उन्होंने माना कि सिगरेट छोड़कर इस दर्द को हमेशा के लिए खत्म करने की संभावना हो सकती है। शोध के दौरान धूम्रपान करने वाले पुरुषों के दिमाग के दो भागों का अध्ययन किया गया और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।

शोध के दौरान 35 सेहतमंद और 32 पीठ दर्द के मरीज पुरुषों का अध्ययन किया गया और इनके एमआरआई परीक्षण से पाया गया कि धूम्रपान करने वाले पुरुषों में पीठ दर्द की शिकायत सामान्य पुरुषों की अपेक्षा पांच गुना अधिक होती है।

शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन फिलहाल पुरुषों के एक छोटे वर्ग पर किया है और अब इसे महिलाओं व व्यापक स्तर पर करने की योजना में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें