फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से पता चल सकेगा कैंसर है या नहीं

कैंसर के इलाज में वैज्ञानिकों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हाल में विज्ञानियों ने केवल एक ब्लड टेस्ट कै जरिए अलग-अलग तरह के कैंसर का पता लगाने का दावा किया है।


यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रैडफोर्ड के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि वे अब केवल एक ब्लड टेस्ट से कई तरह के कैंसर का पता लगा सकते हैं।

इन तीन कैंसर के लिए केवल एक जांच

नेचर वर्ल्ड न्यूज में प्रकाशित खबर की मानें तो इस ब्लड टेस्ट के जरिए त्वचा का कैंसर, पेट का कैंसर और फेफड़ों के कैंसर का पता लगाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, इस मामले में मिली सफलता के आधार पर वे इस ब्लड टेस्ट से सभी तरह के कैंसर का पता लगाने की को‌शिश में जुटे हैं।

विज्ञापन

क्या है यह टेस्ट

लिंफोसाइट जिनोम सेंस्टिविटी नामक इस ब्लड टेस्ट में श्वेत रक्त कोशिकाओं की जांच होती है और पता करते हैं कि डीएनए का कितना नुकसान हुआ है।

शोधकर्ता डायना एंडरसन के अनुसार, ''श्वेत रक्त कोशिकाओं से शरीर का रक्षा संबंधी सभी तरह की जानकारियां मिल सकती है। अगर इन्हें यूवीए लाइट्स के संपर्क में लाया जाए तो इनसे कैंसर का होना या न होना पता चल सकता है।''

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह सिर्फ शुरुआती दौर की सफलता है और इसके बाद भी कैंसर की पुख्ता जानकारी के लिए विभिन्न जांच करनाना फिलहाल जरूरी है।

यह शोध द फैसेब जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें