फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना साइड इफेक्ट के दूर होगा कमर का दर्द

Fri, 20 Sep 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कमर दर्द या पीठ के निचले हिस्से में दर्द (लोअर बैक पेन) से निजात के लिए अब मरीजों को स्टीरॉयड्स की सुई लेने और उसके साइड इफेक्ट झेलने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इसका प्रभावी और सुरक्षित विकल्प खोज लिया गया है।
विज्ञापन


हाल में हुए एक शोध में सेलाइन की सुई को लोवर बैक पेन से आराम के लिए स्टीरॉयड्स की सुई से भी असरदार माना गया है और इसके साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, रीढ़ की हड्डी से जुड़े दर्द के उपचार में 50 सालों से भी अधिक समय से इस्तेमाल होने वाले स्टीरॉयड्स की सुई के इस विकल्प की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको स्टीरॉयड्स के साइड इफेक्ट से निजात दिला सकता है।

लोअर बैक पेन में आराम दिलाएंगे ये तीन आसन

ऐसे मिलेगा आराम
शोधकर्ता प्रोफेसर स्टीवन कोहेन ने डेलीमेल को बताया, ''हड्डियों की खाली जगह में इस सुई को लगाने से जगह भर जाती है जिससे राहत मिलती है। स्टीरॉयड की सुई से भी इतना प्रभाव हमें नहीं दिखा।''
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का दावा है कि सेलाइन की सुई के इस्तेमाल से अगर दर्द दोबारा लौटता भी है तो यह मान सकते हैं कि शरीर में स्टीरॉयड की मात्रा कम करने में मदद मिल सकती है।

स्टीरॉयड के नुकसानों से बचाव
शोधकर्ताओं का मानना है कि प्रचलित स्टेरॉयड सुई के इस्तेमाल से कमर दर्द से तुरंत राहत तो मिलती है लेकिन यह शरीर के हामोर्नल संतुलन को बिगाड़ता है, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और लिवर, किडनी व हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं की वजह हो सकता है। सेलाइन की सुई इस मामले में पूरी तरह सुरक्षित है। प्रोफेसर कोहेन का दावा है कि जल्द ही कमर दर्द से आराम के लिए स्टीरॉयड की सुई का इस्तेमाल खत्म हो सकता है और स्टीरॉयड की सिर्फ छोटी डोज़ की जरूरत हो सकती है। इस शोध का विस्तृत विवरण एनेस्थीसियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें