रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती है। हर बार इस खास दिन पर आप अपने भाई को रंग बिरंगी बाजार की मिठाईयां खिलाती होंगी, लेकिन क्यों न इस बार भाई के लिए खुद मिठाई बनाकर उसे सरप्राइज दें। अब आप सोच रहे होंगे कौन इतनी मेहनत करें। तो आपको बता दें हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे घर में आप आसानी से बना सकती हैं और सबका दिल जीत सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर मलाई बर्फी बनाने का आसान तरीका...