मोटापे के लेकर जो महिलाएं बेफिक्र हैं वे अब सावधान हो जाएं। वैसे तो मोटापे के कई नुकसान है पर हाल में हुए एक शोध में महिलाओं के लिए इसका एक खास नुकसान खोजा गया है।
वजन घटाना है तो कसरत के पहले आजमाएं ये उपाय
ब्रिटिश शोध के अनुसार जिन महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स अधिक होता है उन्हें बहरेपन की आशंका अधिक है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर महिलाएं मोटापा घटाने के लिए शारीरिक श्रम को तरजीह दें तो बहरेपन के खतरे को कम किया जा सकता है।
पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच आसान उपाय
बर्मिंघम एंड वुमेन्स हॉस्पिटल की शोधकर्ता शेरॉन कुरहन के अनुसार, ''हम अक्सर सोचते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग ऊंचा सुनने लगते हैं लेकिन हमने अपने शोध में इसका संबंध वजन और बीएमआई से पाया है। अगर महिलाएं अपनी फिटनेस पर ध्यान दें तो उन्हें बहरेपन की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।''
वजन घटाने की कोशिश बेकार करती है यह आदत
शोध के दौरान 1998 से 2009 तक के 68, 421 महिलाओं की मेडिकल हिस्ट्री पर अध्ययन किया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 30 से 34 बीएमआई वाली महिलाओं को बहरेपन का खतरा 17 प्रतिशत अधिक होता है जबकि 40 से अधिक बीएमआई वाली महिलाओं को यह रिस्क 25 प्रतिशत अधिक होता है।
शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि हफ्ते में दो घंटे भी सैर करें तो महिलाओं में बहरेपन के रिस्क को 15 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।