फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब से प्रेगनेंट हैं बताएगा नया प्रेगनेंसी टेस्ट

Sat, 31 Aug 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों से घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए महिलाएं प्रेगनेंसी किट का प्रयोग करती आ रही हैं लेकिन अब ऐसा प्रेगनेंसी टेस्ट किया जा सकता है जो यह भी बताएगा कि प्रेगनेंसी कब की है।
विज्ञापन


क्लीयरब्लू एंडवांस प्रेगनेंसी टेस्ट नामक प्रेगनेंसी टेस्ट किट तैयार किया गया है जिसमें दो स्ट्रिप्स के जरिए गर्भावस्था के दिन पता चल सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में ह्यूमन क्रोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) नामक हार्मोन बनता है जिसकी जांच करके गर्भावस्था के दिनों का पता लगाया जा सकता है।

प्रेगनेंसी टेस्ट अगर पॉजिटिव आता है तो इसके साथ यह पता चल सकता है कि कितने हफ्तों की प्रेगनेंसी है। क्लीयरब्लू ब्रांड मैनेजर क्रिस्टन सौरेज के अनुसार, ''हमने महिलाओं की जरूरतों पर गहन अध्ययन किया और पाया कि मौजूदा प्रेगनेंसी टेस्ट में भी यह पता लगाया जा सकता है कि प्रेगनेंसी कब से है।''
विज्ञापन


सैरेज का मानना है कि इस टेस्ट से प्रेगनेंसी है या नहीं इसकी जानकारी 99 प्रतिशत तक सही मिल सकती है जबकि प्रेगनेंसी कब की है इसकी जानकारी 93 प्रतिशत तक सही मिल सकती है।

आमतौर पर प्रेगनेंसी के दिनों का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड ही अब तक सबसे विश्वसनीय तरीका माना जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अधिकतर महिलाओं को अपने मासिक चक्र की सही तारीख नहीं याद रहती है जिससे कई बार अल्ट्रासाउंड की उपयोगिता नहीं रह जाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें