फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑमलेट बनाने की ये अलग रेसिपी घरवालों को आएगी बेहद पसंद, तरीका भी है आसान

Sun, 09 May 2021 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
egg
विज्ञापन

अंडे से बना ऑमलेट तो बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन हर बार एक ही तरह का ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार ट्राई करें मिक्स्ड ऑमलेट। इसे बनाने की रेसिपी भी है अलग और आसान। तो जानें कैसे बनेगा मिक्स्ड ऑमलेट।

विज्ञापन


मिक्स्ड ऑमलेट बनाने की सामग्री
चार अंडे, काली मिर्च पाउडर, प्याज, गाजर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नमक स्वादानुसारस, चाट मसाला, टमाटर बारीक कटा हुआ।

बनाने की विधि
मिक्स्ड ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को तोड़कर एक बर्तन में रख लीजिए। इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें। अब इसमें बारीक कटी गाजर, हरी धनिया, बींस, शिमला मिर्च और प्याज डालें। डालने के बाद अच्छे से फेंट कर एक किनारे रख दें। फिर एक पैन में तेल डालकर गरम करिए। अब इस पैन में घोलकर रखे गए अंडे को डालिए। घोल को पैन पर डालने के बाद कटे हुए टमाटर और बचा हुआ धनिया पत्ता डाल दें। चार से पांच मिनट तक पकाने के बाद उतार लीजिए। तैयार है आपका टेस्टी ऑमलेट, इसके ऊपर चाट मसाला डालकर चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अगर आप अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं तो आमलेट के लिए बेसन और मैदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन और मैदे की समान मात्रा लेकर ऊपर लिखी सारी सब्जियों में मिलाकर और मसाले को मिक्स कर अच्छे से फेंटकर मिक्स वेज आमलेट भी तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें