बड़े-छोटे सभी को सेहत लाभ पहुंचाएगी
- फोटो : Social Media
रोटी-सब्जी के साथ यदि कोई स्वादिष्ठ सी चटनी खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद ही बदल जाता है और फिर चटनी यदि अदरक की हो तो ये रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायता करती है इसलिए घर पर इस चटनी को बनाएं। चटनी बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मशक्कत भी नहीं लगेगी और यह अदरक की चटनी घर के बड़े-छोटे सभी को सेहत लाभ पहुंचाएगी। अगली स्लाइड्स से जानिए अदरक की चटनी बनाने का आसान तरीका।
सामग्री-
एक छोटा अदरक का टुकड़ा
उड़द दाल- 1 चम्मच
चना दाल- 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 3
इमली का गूदा- 1 चम्मच
गुड़- 1 चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
प्याज- 1
नमक और तेल स्वादानुसार
राई- आधा चम्मच
करी पत्ता- 7-8
तेल- 1 चम्मच
हींग- चुटकीभर
विधि-
अदरक को छीलकर इसके टुकड़े कर लें। 1 चम्मच तेल को मध्यम आंच पर पैन में गर्म करें। गर्म तेल में उड़द दाल, चना दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर भुन लें। इन्हें भुनकर प्लेट में निकाल लें। अब जीरा, अदरक और प्याज को भुन लें। इस मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो मिक्सर में इसे डालें और ऊपर से गुड़, इमली, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। तड़के के लिए अब एक छोटे पैन में तेल गर्म कर लें, उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डाल दें। अब इस पर मिश्रण डाल दें।