corn cheese balls
स्वीट कॉर्न के साथ हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को ठंडा हो जाने दें। जब ये सूजी का मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसके छोटे-छोटे आकार के गोले तैयार कर लें। इन गोलों को एक किनारे रख लें। अब एक कटोरी में मैदा लेकर उसमे एक चुटकी नमक और काली मिर्च डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब ये तेल गर्म हो जाए तो सूजी के बॉल्स को मैदे के घोल में डुबोकर गीला कर लें। फिर प्लेट में रखे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटे। फिर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें। बस गर्मागर्म क्रिस्पी सूजी कॉर्न को केचप के साथ सर्व करें।