अगर उम्र से पहले ही आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ रही हैं और डार्क सर्कल बढ़ रहे हैं, सीधे शब्दों में कहें तो आप 'अंकल' दिखने लगे हैं तो इसकी वजह आपकी ही गलत आदत हो सकती है।
जी हां, अगर आप सोने के समय देर रात तक दफ्तर का काम या टीवी देखते हैं और अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं तो यकीन मानिए जवानी में ही 'अंकल' कहलाने के दिन दूर नहीं हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ स्टॉकहोम के शोधकर्ताओं की मानें तो जो लोग सही समय पर भरपूर नींद नहीं लेते हैं, उन पर समय से पहले बढ़ती उम्र के निशान दिखने शुरू हो जाते हैं।
आपकी नींद से जुड़ा है सेहत का नफा-नुकसान
शोधकर्ता टीना सुडेलिन के अनुसार, ''हमारा रुटीन, नींद और चेहरे से संबंधित समस्याओं का गहरा संबंध है। नींद के मामले में हर शरीर की अलग-अलग जरूरतें हैं जो अगर वो पूरी नहीं हो पाती हैं तो चेहरे पर इनका असर सबसे पहले पड़ता है।''
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान 10 केस पर अध्ययन किया जिसमें व्यक्ति के सोने के पहले, सामान्य रूप से नींद और कम नींद के बाद उसकी फोटो लीं। इसके आधार पर उन्होंने किसी व्यक्ति के चेहरे पर होने वाले बदलावों, अवसाद, थकान और उसकी सेहत से जुड़ी जानकारियों का अध्ययन किया है।
अच्छी नींद के लिए रोज सुनें संगीत
इससे पहले भी कलीवलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल केस मेडिकल सेंटर के शोध में भी यह माना जा चुका है कम नींद लेने से शरीर पर आस-पास का स्ट्रेस अधिक पड़ता है और एजिंग संबंधित समस्याओं से रिकवरी धीमे होती है।