फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में इन 5 स्टेप्स में बनाएं अदरक की बर्फी, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद

Fri, 10 Jul 2020 07:41 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अदरक से बनी बर्फी काफी स्वादिष्ट होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कोरोना महामारी में बाहर की चीजों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है। ऐस में आज हम आपको बताएंगे आप घर में कैसे आसानी से अदरक की बर्फी बना सकते हैं। 

अदरक हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल चाय, काढ़ा और सब्जियों में किया जाता है। परंतु इसका इस्तेमाल बर्फी में भी किया जाता है। अदरक से बनी बर्फी काफी स्वादिष्ट होती है और इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में भी फायदा होता है। 

आइए जानते हैं अदरक की बर्फी बनाने की विधि...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • अदरक की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
अदरक- 200 ग्राम
चीनी- 300 ग्राम
घी- 2 चम्मच
इलायची- 10 दाने

अगली स्लाइड्स में जानिए अदरक की बर्फी  बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पहला स्टेप
  • सबसे पहले अदरक को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद अदरक को मोटे- मोटे आकार में काट लेना चाहिए। इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सर में थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पीस लें।

4 of 8
पैन के गर्म हो जाने पर इसमें घी डालें- सांकेतिक तस्वीर
दूसरा स्टेप
  • दूसरे स्टेप में आपने गैस पर एक पैन रखना है और इसे गर्म होने देना है। पैन के गर्म हो जाने पर इसमें घी डालें और गर्म होने दें। घी के गर्म हो जाने के बाद इसमें अदरक का पेस्ट डाल दें। अब इसे मध्यम आंच पर पांच मिनट तक फ्राई करते रहें।

 
विज्ञापन

5 of 8
तीसरे स्टेप में आपने इसमें चीनी डालनी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तीसरा स्टेप
  • तीसरे स्टेप में आपने इसमें चीनी डालनी है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने इसे लगातार चलाते रहना है, नहीं तो पेस्ट जल जाएगा। चीनी के मेल्ट हो जाने के बाद इसमें इलायची डाल दें। इलायची डालने के बाद इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो आंच को कम कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट अधिक गाढ़ा न हो।

 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चौथा स्टेप
  • अब आपने एक प्लेट लेनी है और उसपर एक बटर पेपर रखना है। इसके बाद आपने बटर पेपर पर थोड़ा सा घी लगाना है। अब पेस्ट को प्लेट में डालकर फैला लें।

 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पांचवा स्टेप
  • अब पेस्ट के ठंडा होने का इंतजार करें। एक बार जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो इसे छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। आप इस पेस्ट को ठंडा करने के लिए फ्रीज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ठंडा होने पर इसको चौकोर आकार में काट लें। इन पांच आसान स्टेप्स में आपकी बर्फी तैयार हो गई है।
अगली स्लाइड में जानिए इस बर्फी को कितने समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है...

 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दो महीने तक नहीं होगी ये खराब
  • अदरक की बर्फी दो महीने तक खराब नहीं होती है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपने इस बर्फी को किसी एयर टाईट कनटेंर में ही रखना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें