कैंसर से बचाता है केसर
- फोटो : social media
कैंसर से बचाता है केसर
केसर हमे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है। दरअसल इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इसमें पाए जाने वाला कंपाउंड कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। जो लोग रोजाना केसर का सेवन करते हैं, वह शारीरिक तौर पर बहुत मजबूत होते हैं।
केसर से वजन कम होता है
- फोटो : social media
केसर से वजन कम होता है-
एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि केसर के सेवन करने से भूख कम लगती है, जिसे शरीर का वजन कम हो जाता है। हालांकि अभी भी इस बात पर रिसर्च जारी है। गर्भवती महिलाएं दूध में केसर डालकर पीती हैं, जो उनके स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको भी सर्दियों में जुकाम ज्यादा होता है तो आप गर्म दूध के साथ केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में फर्क नजर आने लगेगा।
रोजाना केसर के सेवन करने से याद्दाश्त तेज होती है
- फोटो : social media
याददाश्त बढ़ाए-
हाल ही में हुए स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना केसर के सेवन करने से याद्दाश्त तेज होती है। जापान में लोग केसर से बने कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं। यह कैप्सूल लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
केसर आंखों के लिए फायदेमंद
- फोटो : social media
केसर आंखों के लिए फायदेमंद-
केसर आखों में हो रही परेशानी को दूर भगाता है, एक स्टडी ने इस बात का खुलासा करके बताया है कि आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। जिनकी आंखों की रौशनी कम हो उन्हें रोजाना केसर का इस्तेमाल करना चाहिए इसे उनके आंखे के चश्में हट जाते हैं और बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दिल की बीमारी में फायदेमंद
- फोटो : social media
दिल की बीमारी में फायदेमंद-
हाल ही में हुइ स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करते हैं जिसे हमारे ब्लड में ब्लॉकेज की समस्या खत्म हो जाती है। इसलिए हमें केसर का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के जीवन में करना चाहिए। केसर हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है।