फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Day 2025: चॉकलेट केक बनाने का आसान तरीका, बिना माइक्रोवेव कर सकते हैं तैयार

Fri, 07 Feb 2025 11:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

चॉकलेट डे पर आसानी से चॉकलेट केक बनाने की आसान विधि यहां दी जा रही है, बिना माइक्रोवेव के आप केक तैयार कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
चॉकलेट केक की रेसिपी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chocolate Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट खिलाकर रिश्ते में मिठास घोलते हैं। जापान जैसे देशों में तो किसी से प्यार का इजहार करने के लिए लोग अपने हाथों से चॉकलेट तैयार करते हैं। आप भी चॉकलेट डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो खुद से घर पर चॉकलेट से बनी डिश बनाकर अपने करीबियों, परिवार या प्रिय का मुंह मीठा कराएं। वैसे तो चॉकलेट से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं लेकिन चॉकलेट केक अधिकतर लोगों को पसंद आता है। आप भी घर पर आसानी से चॉकलेट केक बना सकते हैं। इससे सेलिब्रेशन के लिए केक भी तैयार हो जाएगा और चॉकलेट डे यादगार बन जाएगा। चॉकलेट डे पर आसानी से चॉकलेट केक बनाने की आसान विधि यहां दी जा रही है, बिना माइक्रोवेव के आप केक तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन


केक बनाने के लिए सामग्री
 

  • दो कप मैदा
  • 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा चम्मच सोडा
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • कोको पाउडर
  • वनीला एसेंस
  • मक्खन
  • पिसी शक्कर
  • एक चुटकी नमक

Chocolate Day 2025: दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी फायदेमंद है चॉकलेट, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

चॉकलेट केक की आसान विधि

स्टेप 1- एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, शक्कर, बेकिंग पाउडर और सोडा को मिक्स कर लें

स्टेप 2- एक बाउल में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड दूध मिलाकर फेंट लें

स्टेप 3- दोनों मिश्रण को फेंटते हुए पेस्ट तैयार करके बेकिंग पैन में डाल दें।

स्टेप 4- कुकर को गैस पर 5 मिनट रखकर गर्म करके बैटर वाले पैन को कुकर के अंदर रखकर ढक्कन बंद कर दें

स्टेप 5- करीब आधे घंटे केक को बेक करें और फिर चाकू की मदद से केक चेक कर लें

स्टेप 6- अगर केक चाकू पर चिपक नहीं रहा तो समझिए केक पूरी तरह से बेक हो चुका है।

स्टेप 7- चॉकलेट सिरप डालकर या आइसक्रीम के साथ भी खा सकते हैं।

Chocolate Day 2025: ऐसा देश जहां एक-दो नहीं 10 बार मनाया जाता है चॉकलेट डे, हर बार होती है खास वजह

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें