दमा के मराजों के लिए खुशखबरी है। दमा से पूरी तरह छुटकारा पाना भले ही संभव न हो लेकिन इससे आराम पाने का तरीका बहुत आसान है। आप अपनी डाइट में जमकर हरी सब्जियों का सेवन करें और रोज व्यायाम करें, इस तरह दमा आपके लिए कभी भी परेशानी का सबब नहीं होगा। हाल में हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने दमा के उपचार में हरी सब्जियों का सेवन और व्यायाम फायदेमंद बनाना है।
यह शोध जापान के नेशनल सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिसिन ने 437 दमा के रोगियों पर करवाया। इसमें पाया गया कि दमा का असली संबंध जीवनशैली से है और डाइट व व्यायाम से इसे रोकने में काफी मदद मिल सकती है।
जापान टाइम्स को शोधकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन के आधार पर वे मानते हैं कि दमा का असली इलाज दवाएं नहीं हैं बल्कि जीवनशैली संबंधित बदलाव हैं। शोधकर्ता मोटोयासु लिकूरा ने बताया कि अपने अध्ययन में हमने पाया कि दमा का सीधा संबंध हमारी डाइट और एक्सरसाइज से है। गलत जीवनशैली इसका बड़ा कारण हो कती है।
शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि जो लोग हफ्ते में एक घंटा भी व्यायाम करते हैं और दिन में कम से कम पांच बार हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, दमा को नियंत्रित करना उनके लिए उतना ही आसान होता है।
इस शोध में यह भी पाया गया कि बॉडी मास इंडेक्स को नियंत्रित करके दमा को नियंत्रित करना संभव नहीं है।