फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीविटामिन सप्लीमेंट क्या वाकई हैं जरूरी?

Sat, 30 Mar 2013 06:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए हम अक्सर मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार हम इन्हें पोषक तत्वों के विकल्प के रूप में अपना तो लेते हैं लेकिन इनसे फायदे के बजाय हमें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मल्टी विटामिन सप्लीमेंट हमारी सेहत के लिए वाकई कितने जरूरी हैं, इस बारे में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. गीतू अमरनानी बताती हैं कि डाइट की कमियों को पूरा करने के लिए एक सीमा तक मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन ये कभी भी हेल्दी डाइट का विकल्प नहीं हो सकते हैं।

क्या हो सकती हैं दिक्कतें
अक्सर हम ये सोचकर विटामिन सप्लीमेंट लेते हैं कि विटामिन्स तो हमारी सेहत के लिए अच्छे ही हैं लेकिन बिना डॉक्टरी परामर्श के इनसे हाइपरविटामिनोसिस (शरीर में विटामिन की अधिकता से होने वाला रोग), पेट से संबंधित समस्याएं, डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन


मसलन, विटामिन सी या जिंक की अधिकता से डायरिया, क्रैंप, गैस्ट्रिक, थकान और घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप सुबह पेट भरकर नाश्ते के बजाय विटामिन सप्लीमेंट्स से खुद को फिट रखने की गफलत में हैं तो यह आपकी सेहत के लिए घाटे का सौदा है।

कब लें मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स
एक सीमित मात्रा में मल्टीविटामिन टैबलेट से नुकसान नहीं होता लेकिन इनपर निर्भरता कतई ठीक नहीं है। आमतौर पर डॉक्टर भी इन परिस्थितियों में मल्टीविटामिन सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं-
विज्ञापन


- किसी लंबी बीमारी से रिकवर होने के लिए।
- सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए।
- हेवी दवाओं के साथ मल्टीविटामिन टैबलेट या सप्लीमेंट।
- बढ़ती उम्र में महिलाओं में होने वाले विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए।
- शरीर में विटामिन बी12, फोलिक एसिड व आयरन की कमी होती है जिसे पूरा करने के लिए डॉक्टर विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं।  

क्या हो सकता है विकल्प
- अच्छी हेल्दी डाइट और घर के बने खाने का कोई विकल्प नहीं है।
- सप्लीमेंट्स के रूप में कॉर्नफ्लेक्स, दाल, दलिया आदि अच्छा विकल्प है।
- विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए एक दिन में चार अलग-अलग रंग के फल खाएं।
- दूध व डेयरी प्रोडक्ट्स भरपूर मात्रा में लें।
- नट्स खासतौर पर बादाम का सेवन रोज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें