गर्भावस्था के दौरान वैसे तो मूंगफली व नट्स खाने के बहुतेरे फायदे हैं लेकिन हाल के एक शोध में वैज्ञानिकों ने इसका नया फायदा भी खोज निकाला है।
पढ़ें - टमाटर खाने से महिलाओं को होगा यह बड़ा फायदा
शिकागो में हुए एक शोध की मानें तो जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भरपूर मात्रा में मूंगफली व मेवे खाती हैं, उनके बच्चें को एलर्जी का रिस्क कम होता है।
पढ़ें - तेज दिमाग से लेकर वजन घटाने तक, जानें मूंगफली के फायदे
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान 8,205 बच्चों पर अध्ययन किया जिसमें पाया गया कि जिन महिलाओं ने गर्भावस्था के दौरान सप्ताह में पांच बार नट्स का सेवन किया है, उनके बच्चों में एलर्जी के मामले कम होते हैं।
शोधकर्ता डॉ. लिंडसे फ्रेजियर के अनुसार, '' हमने अध्ययन में पाया कि नट्स का सेवन अगर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान करें तो उनके गर्भ में पल रहे शिशुओं में इससे एलर्जी का खतरा कम होता है और उनका शरीर इसका अभ्यस्त होने लगता है।''
इससे पहले हुए कुछ शोधों में गर्भवती महिलाओं के लिए नट्स के सेवन को नुकसानदायक माना गया है जबकि शोधकर्ताओं का दावा हा कि यह अब तक का पहला शोध है जिसमें गर्भावस्था में नट्स के सेवन का ऐसा फायदा पता चला है।