नियमित अंगूर खाने से आपकी आंखों की सेहत ठीक रहेगी। नए शोध में कहा गया है कि अंगूर खाने से रेटिना कई तरह के दुष्प्रभावों से बचा रहता है।
रेटिना आंख का वह हिस्सा होता है जो रोशनी पर प्रतिक्रिया देता है। मियामी यूनिवर्सिटी में चूहों पर किए गए शोध में यह बात सामने आई है।
सिगरेट से खतरनाक हैं हुक्का बार
हुक्का बार जाने वालों सावधान। विज्ञानियों का कहना है कि हुक्के से कमरे के अंदर वाला प्रदूषण सिगरेट से ज्यादा नुकसानदेह है।
नए अमेरिकी शोध में कहा गया है कि हुक्का पीने से जो धुआं निकलता है वह कमरे में मौजूद हवा की गुणवत्ता को घटा देता है। इससे हुक्का बार में काम करने वाले सभी लोग प्रदूषण की चपेट में आ जाते हैं।
जॉन हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विज्ञानियों ने सात हुक्का बार में हवा की गुणवत्ता का अध्ययन करने के बाद पाया कि हवा में कार्बन मोनो आक्साइड और अन्य खतरनाक तत्वों की मात्रा सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट से पैदा प्रदूषण से ज्यादा है।
सिगरेट की तुलना में हुक्का बार के नुकसानों पर अमेरिका में ज्यादा काम नहीं हुआ है। वहां हुक्का बार तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।