सलमान खान जैसी बॉडी बनाने की चाहत आपके लिए महंगी भी पड़ सकती है। हाल में हुए शोध के अनुसार बॉडी बिल्डिंग के लिए प्रचलित सप्लीमेंट्स में ब्रेस्ट कैंसर की दवा का इस्तेमाल हो रहा है जो पुरुषों के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
ब्रिटेन के लिवरपूल जॉन मूर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि बॉडी बिल्डिंग के लिए इस्तेमाल में आने वाली डाइट्री सप्लीमेंट में टैमोक्सिफिन नामक दवा का इस्तेमाल होता है।
पढ़ें - मोटापे का यह नुकसान ले सकता है जान
शोधकर्ताओं ने डाइट्री सप्लीमेंट्स में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स का पुरुषों के लिए ब्रेस्ट में सूजन वाली बीमारी गायनीकोमास्टिया के रूप में प्रभाव माना है।
पढ़ें - कैसे पहचानें पुरुषों में अक्सर होने वाले कैंसर को
शोधकर्ता डॉ. माइकल ईवांस ब्राउन के अनुसार, ''इन दवाओं का इस्तेमाल पहले वजन घटाने या फिटनेस बढ़ाने वाली सप्लीमेंट्स में भी इनका इस्तेमाल पाया है। इतना ही नहीं कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी लोग इन स्टेरॉयड्स का सेवन करते हैं।''
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के सप्लीमेंट आमतौर पर लिस्टेड नहीं होते हैं और नैचुरल व हर्बल के लेबल के साथ बाजार में बिकते हैं।
यह शोध ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।