हाल में हुए एक शोध में सेहत से जुड़े ऐसे खतरे का पता चला है जो औरतों से कहीं अधिक मर्दों में हो सकता है।
पढ़ें - पुरुषों के लिए शादी का ऐसा नुकसान क्या जानते हैं आप?
कैंसर रिसर्च यूके जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो पुरुषों को कैंसर से मृत्यु का खतरा महिलाओं की अपेक्षा 50 प्रतिशत अधिक होता है।
पढ़ें - मौसम में बदलाव का ऐसा भी हो सकता है नुकसान
शोधकर्ताओं का दावा है कि प्रति वर्ष 46 लाख पुरुष कैंसर से मरते हैं जबकि 35 लाख महिलाओं की मृत्यु कैंसर से होती है।
शोध में यह भी माना गया कि विश्व भर के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक लोग की मृत्यु फेफड़े, लिवर, पेट और बोवेल कैंसर की वजह से होती है।
इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर के शोधकर्ताओं ने 1.4 करोड़ लोगों के अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।