फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में जलनः इसकी हो सकती हैं कई वजहें

Thu, 19 Sep 2013 09:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में जलन या कुछ गड़ने का एहसास आपको पूरे दिन उलझाए रखता है। अक्सर ऐसी समस्याओं को हम सहते तो जरूर हैं लेकिन इनकी चिकित्सा पर हम ध्यान नहीं देते हैं और ये हमारे लिए किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकते हैं।
विज्ञापन


जानिए, आंखों में जलन किन समस्याओं का संकेत हो सकती है।

एलर्जी
कई बार आपको किसी विशेष प्रकार की एलर्जी हो तो एलर्जिक चीज के संपर्क में आने से ही आंखों में जलन और खुजली शुरू हो जाती है। एलर्जी पर ध्यान न देने और बार-बार संपर्क में आने से आंखों से आंसू और देखने में दिक्कत जैसी समस्या भी हो सकती है। बचाव के लिए एलर्जिक तत्व से दूर रहें या एंटी-एलर्जिक दवा लेकर ही उसके संपर्क में जाएं।

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये पांच एक्सरसाइज

कंजक्टिवाइटिस
कंजक्टिवाइटिस (पिंक आइ) संक्रमण की शुरुआत में आंखों में जलन बेहद आम लक्षण है। इस रोग के दौरान आंखों में जलन, लाली, किसी बाहरी तत्व का एहसास, आंसू, सूजन आदि समस्याएं होती है। यह संक्रामक रोग है जिससे बचाव के लिए आंखों पर चश्मे पहनना जरूरी है जिससे लोग सीधे आंखों में न देख सकें।
विज्ञापन


ड्राइ आइ
कई बार उम्र बढ़ने के साथ आंखों का पानी सूखने पर ड्राइ आइ की समस्या हो जाती है जिसमें आंखों में जलन होता है। खासतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान यह समस्या अधिक होती है। हालांकि इसका उपचार मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें