किडनी में पत्थरी के नरीजों के लिए खुशखबरी है। हाल में एक शोध में माना गया है कि डाइट में साइट्रिक एसिड वाले फल अधिक लेने से किडनी में स्टोन से छुटकारा मिल सकता है।
रॉयल होलोवे यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो साइट्रस फलों में मौजूद तत्व से किडनी में सिस्ट नहीं बन पाता है। किडनी में सिस्ट न सिर्फ किडनी फेल्योर की वजह हो सकता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की भी एक बड़ी वजह है।
किडनी में स्टोन है तो बरतें ये 5 सावधानियां
शोधकर्ता प्रोफेसर रॉबिन विलियम्स के अनुसार, ''इस शोध के दौरान हमने पाया कि साइट्रस फलों में मौजूद तत्व नैरिनडेनिन किडनी में सिस्ट बनाने वाले प्रोटीन - पीकेडी2 को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे किडनी से संबंधित रोगों के उपचार में बड़ी उपलब्धि माननी चाहिए।''
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं का यह भी दावा है कि साइट्रस फलों में मौजूद इस तत्व से किडनी के स्टोन को खत्म करने के लिए कारगर दवा भी तैयार की दा सकती है।
शोधकर्ता अभी इस तत्व के ऊपर और अध्ययन कर रहे हैं और दवा के रूप में इसके इस्तेमाल करने की योजना में हैं।