फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्बाबंद सामान घटा न दे आपकी फर्टिलिटी

Sat, 03 Aug 2013 03:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक का कैन या पैकेज्ड खाने का डिब्बा, रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली ये चीजें आपकी फर्टिलिटी के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो प्लास्टिक, एल्युमिनियम कोटिंग आदि में इस्तेमाल होने वाला तत्व बाइस्फेनॉल ए (बीपीए) का फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

शोध के दौरान 121 प्रतिभागियों के 352 अंडों का निरीक्षण किया गया और उनमें मौजूद बीपीए की मात्रा अध्ययन की गई।

शोधकर्ता कैथरीन रैकोवस्की के अनुसार, 'शोध में हमने पाया कि जिन अंडों को बीपीए के संपर्क में रखा गया वे पूरी तैयार नहीं हो सके। इसके अलावा, हमने पाया की अंडों में विशेष प्रकार की असमान्य क्रियाएं हुईं जिससे वे फर्टाइल दिखे तो पर हुए नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने पशुओं के अंडों पर भी यही परीक्षण किया और इससे बहुत हद तक मिलते-जुलते परिणाम मिले। हालांकि कैथरीन ने यह भी माना है कि यह शोध केवल लैब में किया है और यह कहना मुश्किल है कि वास्तविक जीवन में यह इतना ही प्रभावी है या नहीं। फिर भी परिणाम चौंकाने वाले हैं और इनका संबंध फर्टिलिटी से जुड़े उन मामलों से हो सकता है जिनके बारे में अब तक कोई कारण नहीं मिला है।

इनमें होता है बीपीए का इस्तेमाल
बीपीए का इस्तेमाल आमतौर पर पोलीकार्बोनेटेड प्लास्टिक और कोटिंग के लिए किया जाता है। यह इन उत्पादों में मिल सकता है -
- प्लास्टिक बोतल, कप, प्लास्टिक डिब्बे।
- कैन की कोटिंग के दौरान यानी कैन में।
- साइकिल व हेलमेट बनाने में।
- सर्कट बोर्ड।
- स्टील के बने फर्नीचर में।

इस शोध का विस्तृत विवरण ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें