फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर बोरिंग सीरियल देखते हुए कर न बैठें यह गलती

Fri, 11 Jul 2014 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अगर टीवी पर कोई कार्यक्रम बोरियत से भरा लगा तो चैनल बदलने से आपकी सेहत को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


अक्सर टाइमपास के लिए अगर आप टीवी पर किसी बोरिंग कार्यक्रम को भी देख लेते हैं तो यह भी आपके लिए मोटापे की वजह हो सकता है।

स्वीडन की उप्पसला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो टीवी पर बोरिंग कार्यक्रम देखने के दौरान अगर हम खाना खाते हैं तो 52 प्रतिशत अधिक खा लेते हैं।

शोध में मिले चौंकाने वाले नतीजे

शोध के दौरान 18 महिलाओं को टीवी पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम दिखाए गए और इसके साथ उन्हें स्नैक्स दिए गए।

शोधकर्ताओं ने पाया क‌ि टीवी पर बोरिंग कार्यक्रम देखते वक्त महिलाओं ने लगभग 52 प्रतिशत ओवरडाइट ली जबकि जिन कार्यक्रमों में उनकी रुचि थी, उन्हें देखने के दौरान उन्होंने स्नैक्स कम खाए।
विज्ञापन

क्या है वजह

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर एनेर टाल ने अस बारे में बताया, ''टीवी पर मनमाफिक शो न देख पाने के दौरान उत्साह घटता है जिससे हम अपने दिमाग को टीवी के बजाय दूसरी गतिविधियों में अधिक लगाते हैं। ‌इगर इस दौरान हम खाना भी खाएं तो हमारा ध्यान शो के बजाय खाने में अधिक लगेगा और हम ओवरडाइट कर सकते हैं।''

हालांकि अब तक टीवी और भोजन के संबंध में ऐसे शोध आ चुके हैं जिनमें टीवी देखने के दौरान भोजन न ही करने को डाइट के लिहाज से बेहतर माना गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें