फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते से ज्यादा स्टोर किया गया रक्त खतरनाक

Wed, 13 Mar 2013 05:19 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लड बैंक से ब्लड लेते वक्त सावधान हो जाएं। तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक स्टोर किया गया रक्त चढ़ाने से मरीज का ब्लड वेसल फंक्शन बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


हालांकि ब्लड बैंक रक्त चढ़ाने के लिए छह हफ्ते के समय को अधिकतम मानकर चलते हैं। मगर नई स्टडी में पाया गया है कि कुछ हफ्ते पुराना खून चढ़ाने का मरीज पर बुरा प्रभाव देखा जा सकता है। खासतौर से जब वह हार्ट सर्जरी या अन्य महत्वपूर्ण इलाज प्रक्रिया से जूझ रहा हो।

दरअसल पुराने रक्त में निट्रिक ऑक्साइड की मात्रा कम होती है, यह केमिकल मैसेंजर ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करता है। इमोरी यूनिवर्सिटी अस्पताल ने 43 मरीजों के क्रॉस मैच रेड ब्लड सैल्स लिए। इन मरीजों में कई लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन


इन मरीजों में से कुछ को फ्रेश ब्लड चढ़ाया गया तो कुछ को तीन हफ्ते पुराना चढ़ाया गया। बाद में रॉबर्ट न्यूमैन और उनके साथियों ने ब्लड वेसल फंक्शन में फ्लो मेडिटेड डाइलेशन (एफएमडी) की जांच की।
विज्ञापन


आमतौर पर युवा और स्वस्थ्य व्यक्ति में एफएमडी 10 प्रतिशत तक होता है जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों में यह औसत 5 फीसदी के आसपास रहा। जिन मरीजों में पुराना रक्त चढ़ाया गया था, उनमें 24 घंटे के भीतर एफएमडी स्तर 2.4 प्रतिशत हो गया। यह शरीर पर उसी प्रकार का दुष्प्रभाव छोड़ता है, जो स्मोकिंग, डायबिटीज और ज्यादा चर्बी वाला खाना खाने के होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें