फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी सेहत खराब कर सकता है नमक

Tue, 12 Mar 2013 05:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन में ज्यादा नमक खाने की आदत हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी नुकसानदायक हो सकती है, इसका अंदाजा शायद ही आपको होगा। डॉक्टरों का मानना है कि प्रतिदिन डाइट में 3 से 3.8 ग्राम नमक से अधिक का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी खाने में अधिक नमक लेते हैं तो जानिए इसके सेहत पर क्या नतीजे हो सकते हैं।
विज्ञापन


हाई ब्लड प्रेशर
भोजन में बहुत अधिक नमक लेने से शरीर में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। 'सर्कुलेशन' नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों कोप्रतिदिन 2.3 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।   

शरीर में पानी ब्लॉक करना
डाइट में अधिक नमक के सेवन से कई बार शरीर में पानी ब्लॉक हो सकता है जिससे युरीन समबमधी समस्याएं, शरीर में सूजन, पेट फूलना किडनी संबंधी समस्याएं आदि हो सकती हैं।
विज्ञापन


दिल के रोगों का खतरा
कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि डाइट में अधिक नमक लेने से हाइपरटेंशन, स्ट्रोक व हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। यहां तक कि कम उम्र के लोगों को भी दिल के गंभीर रोग का यह कारण हो सकता है।
विज्ञापन


कैसे बनाएं नमक का संतुलन
अधिक नमक के खतरे को कम करने के लिए डाइट में नमक का संतुलन बनाना आवश्यक है। जानिए इसके आसान तरीके।

- फास्ट फूड या प्रिजरवेटिव्स वाली डाइट से जितना हो सके परहेज करें।
- खाना खाते वक्त भोजन में अतिरिक्त सिजलर या नमक न छिड़कें।
- नमक के विकल्प के रूप में नींबू, सिरके या काली मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- मसालेदार मूंगफली, चिप्स आदि का सेवन कम करें।
- डाइट में केले का सेवन करें जिसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। पोटैशियम नमक का स्तर संतुलित करता है।
- सामान्य मक्खन के बजाय लो फैट मक्खन, लो फैट और लो सोडियम दही का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें