बाल झड़ना अगर इस कदर बढ़ गया है कि आप गंजेपन के कगार पर पहुंच गए हैं तो इसका प्रभावी उपचार संभव है।
येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने गठिया रोग के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा की मदद से गंजेपन का उपचार करने का दावा किया है।
बाल उगाने में मिली सफलता
शोधकर्ताओं ने टोफासिटनिब साइट्रेट नामक दवा की मदद से 25 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर बाल उगाने में सफलता पाई है जो किसी रोग के कारण कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो चुका था।
शोधकर्ताओं के अनुसार, इस दवा की मदद से उन्होंने शुरुआती दो महीनों में बाल उगने में आशिंक सफलता पाई और आठ महीनों के भीतर वे पूरे सिर पर बाल उगाने में सफल हो गए।
शोधकर्ता डॉ. ब्रेट ए. किंग के अनुसार, ''एफडीए द्वारा स्वीकृत इस दवा की मदद से न सिर्फ हम सिर पर बाल उगाने में सफल हुए बल्कि भौंहों, पलकों आदि को भी दोबारा उगाने में भी हमें सफलता मिली है।''
नहीं है कोई साइड इफेक्ट
ब्रेट के अनुसार, ''इस उपचार की खासित है इस दवा का को साइड इफेक्ट नहीं है। इसी कारण हम इसे दूसरे मरीजों पर भी आजमाने का प्रयास करेंगे।''
उन्होंने इस दवा की मदद से गंजेपन के उपचार के लिए क्रीम बनाने की भी सिफारिश की है।