फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको पता है कब तक खराब नहीं होता शहद?

Fri, 23 Aug 2013 05:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे वजन घटाना हो या फिर खूबसूरती बढ़ानी हो, शहद के फायदों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। लेकिन क्या आपको पता है कि शहद कब तक खराब नहीं होता है? कभी गौर नहीं किया तो जरा एक बार घर में पड़ी शहद की शीशी की एक्सपायरी डेट पर गौर करें, क्योंकि शुद्ध शहद की कोई एक्सपायरी होती ही नहीं है।
विज्ञापन


बच्चों को ब्रेड पर शहद लगाकर खिलाते वक्त या गर्म पानी के साथ शहद पीते वक्त आपने यकीनन यह गौर न किया हो कि शहद कब तक खराब होता है लेकिन मिस्र से लेकर कई पुरानी सभ्यताओं के इतिहास की बात करेंगे तो आपको पता चलेगा कि हजारों साल पुरानी सभ्यताओं के अवशेष में शहद भी कई बार मिला है और वह भी अच्छी अवस्था में।

शहद की लंबी उम्र के पीछे क्या राज है यह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में भी पता लगाया है। शोधकर्ता अमीना हैरिस के अनुसार, ''शुद्ध शहद में नमी न के बराबर होती है जिस वजह से इसमें जीवाणु पनप ही नहीं पाते या फिर जीवित नहीं रह सकते हैं। यही वजह है कि शहद लंबे समय तक खराब ही नहीं होता है और अगर शहद खराब हो रहा है तो उसकी वजह उसमें किसी भी प्रकार की मिलावट हो सकती है।''
विज्ञापन


कुछ ऐसे बनाता है शहद
शहद पर अपने अध्ययन के आधार पर हैरिस ने बताया कि मधुमक्खियां शहद बनाने के लिए जो पराग चुनती हैं उनमें 60 से 80 प्रतिशत हिस्सा जल का होता है लेकिन शहद बनाने के दौरान मधुमक्खियां सारी नमीं को हटाती हैं और बचा हुआ हिस्सा शहद के रूप में बच जाता है। इसे बनाने के तरीके से ही इसकी लंबी उम्र तय हो जाती है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इसकी यह खूबी इसे बेहतरीन एंटीसेप्टिक भी बनाती है क्योंकि शहद में किसी प्रकार का जीवन पनप ही नहीं सकता। गौरतलब है कि मिस्र की सभ्यता में इसका इस्तेमाल आंख और त्वचा से संबंधित रोगों के उपचार में किया जाता था और आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल कई कारगर दवाओं को बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें